सोने के जेवर चोरी करने के अभियोग दो अभियुक्त चोरी किये माल के साथ गिरफ्तार, अभियुक्त विशाल रस्तौगी और इस्माइल की दुकान से बरामद किए 9.50 लाख के सोने के जेवर, दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में किया पेश, जहा से दोनो गए जेल
गौरव जैन
रामपुर। थाना से सिविल लाइंस पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने दो अभियुक्त विशाल रस्तौगी और इस्माइल की दुकान से लगभग 9.50 लाख रुपए के चोरी के सोने के जेवर बरामद किए हैं। जिसके बाद दोनो न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया। दिनांक 25.05.2024 को वादी की तहरीरी सूचना बावत अभियुक्त द्वारा आई आई एफ एल के लॉकर से सोने के जेवर चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 258/24 धारा 381 भादवि बनाम सौरभ वर्मा पुत्र जगदीश वर्मा निवासी अशोक बिहार कालोनी आगापुर थाना सिविल लाईन पंजीकृत किया गया। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में दिनांक 21.09.2024 को प्रकाश में आये अभियुक्त गण विशाल रस्तौगी पुत्र विष्णु कुमार रस्तौगी निवासी चाह इच्छा राम थाना कोतवाली और मौ० इस्लाम पुत्र मौ० जिन्ना निवासी चौक मौहम्मद सईद खां थाना कोतवाली को उनकी दुकान से कुल 127.72 ग्राम चोरी के सोने की ज्वैलरी कीमत लगभग 9,50,000/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। माल बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 महेश बाबू, हे0का0 लोकेन्द्र कुमार, हे0का0 गौरव त्यागी, का0 विकुल कुमार, का0 कृष कुमार शामिल रहें।
No comments