स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा निर्धन कन्या के विवाह में किया गया सहयोग
गौरव जैन
रामपुर। स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट रामपुर जनपद में जरूरतमंद लोगों के लिए लगातार कार्य करती आ रही है और बढ़-चढ़कर सेवा में हिस्सा देते आए हैं।वैश्विक महामारी करोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान पिछले 3 माह से लेकर अब तक स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट प्रतिदिन गरीब बेसहारा जरूरतमंद को भोजन सामग्री के साथ-साथ दैनिक उपयोग की वस्तुएं के साथ मदद की जा रही है।
इसी कड़ी में बुधवार को मिलक क्षेत्र की एक ग्रामीण निर्धन लड़की के विवाह में स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट द्वारा जरूरत का संपूर्ण सामान देकर मदद की गयी। इसी मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद सिंह यादव ने कहा है कि हमारा मकसद है कि हर बेसहारा को हमारी ट्रस्ट द्वारा सहायता मिले और ऐसे ही निरंतर हम जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहेंगे।
No comments