वनकर्मियों पर हमले का एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
वरुण जैन
स्वार। पिपली वन में वनकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ के मामले में मिलक खानम पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए नामजद एक आरोपी तस्कर को मय असलहे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
गौरतलब हो कि बीते 19 जून शुक्रवार की रात्रि को पीपली वन में गश्त के दौरान लकड़ी तस्करों के साथ हुई मुठभेड़ में एक वन कर्मी हरपाल सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसपर वनकर्मी प्रताप सिंह माली ने मिलक खानम पुलिस को तहरीर देकर गांव कंगन गढ़ी निवासी जसवंत सिंह,शेर सिंह उर्फ शेरा सहित कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की सुबह मिलक खानम पुलिस को सूचना मिली कि वन कर्मी पर हमला करने वाला एक लकड़ी तस्कर शेर सिंह उर्फ शेरा गांव पदम् पुर तिराहे पर खड़ा हुआ है।जिसपर मिलक खानम पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। तालाशी ली गयी तो उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी ने उक्त असलहे से ही वन कर्मी पर फायर करना कबूल किया। पुलिस ने गिरफ्तार लकड़ी तस्कर शेर सिंह शेरा को दर्ज मुकदमे में जेल भेजा है।मिलक खानम थाना इंचार्ज पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि वन कर्मी पर हमला करने में एक नामजद आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य नामजद आरोपी सहित अन्य लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
No comments