Header Ads

सबसे तेज खबर

दहेज हत्या में पति व ससुर गिरफ्तार

गौरव जैन

 शाहबाद। मदनपाल आदि 05 अभियुक्तगण, वादिनी जमुना देवी पत्नी स्व0 शंकरलाल निवासी ग्राम रहडिया थाना बजीरगंज जनपद बंदायू की पुत्री सुनीता उम्र 25 वर्ष को दहेज के लिये प्रताडित करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर दिनांक 28-06-2020 को उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा सुनीता की हत्या कर दी गयी।
 इस सम्बन्ध में थाना शाहबाद पर मु0अ0सं0-288/20 धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत हुआ था।दिनांक 01-07-2020 को थाना शाहबाद पुलिस द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता मदनपाल पुत्र अतर सिंह, अतर सिंह पुत्र भीमसेन निवासीगण ग्राम देवीपुरा थाना शाहबाद है।

No comments

Powered by Blogger.