Header Ads

सबसे तेज खबर

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पराली जलाने के मामलों पर सख्त कार्यवाही करने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न

गौरव जैन


रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पराली जलाने के मामलों पर सख्त कार्यवाही करने के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पराली जलाने के मामलों में एफआईआर कराने व जुर्माने लगाने के दौरान पराली जलाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों का नाम भी शामिल किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में कूड़ा जलाने के मामलों पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कूड़ा जलाने के मामलों में भी कूड़ा जलाने वाले व्यक्ति के साथ-साथ सम्बन्धित सफाई नायक का नाम भी एफआईआर व जुर्माने में शामिल होना चाहिए। इसके लिए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित भी किया। उन्होंने कहा कि पराली एवं कूड़ा जलाने की घटनाओं पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए।
उप निदेशक कृषि नरेन्द्र पाल ने बताया कि पराली एवं कूड़ा जलाने के मामलों पर अब तक 39 एफआईआर करायी जा चुकी है तथा 04 राजस्व कानूनगो व 24 ग्राम प्रधानों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। इसके अलावा 03 कर्मचारियों का निलम्बन, 02 विषय वस्तु विशेषज्ञों के विरूद्ध आरोप पत्र भी विभाग को प्रेषित किया जा चुका है तथा 13 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र सहित समस्त उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.