Header Ads

सबसे तेज खबर

जैन समाज के दो युवाओं ने दिल्ली जाकर किया प्लाज़्मा डोनेट

गौरव जैन

रामपुर। जैन समाज रामपुर के दो होनहार युवाओं अभिषेक जैन और संकेत जैन ने एमसी जोशी विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम जो कि इस समय मैक्स अस्पताल में कोरोना के कारण भर्ती हैं उनको दिल्ली  जाकर अपना प्लाज्मा डोनेट किया।       अभिषेक जैन                       संकेत जैन

जैन समाज रामपुर के शिक्षा मंत्री दिनेश जैन सेठी ने बताया कि सुबह जब उन्हें सूचना मिली कि दिल्ली में एम सी जोशी को प्लाज्मा की आवश्यकता है तो उन्होंने दोनों बच्चों के परिवार वालों से बात तुरंत दोनों बच्चों के परिवार वालों ने स्वीकृति प्रदान की तथा केवल 5 मिनट में बच्चे तैयार हो गए और 10 मिनट के अंदर दिल्ली के लिये रवाना हो गए। दिनेश जैन ने बताया कि जैन समाज के लिए बड़े गर्व का विषय है कि रामपुर जैन समाज से पहली बार दो युवाओं ने दिल्ली जाकर अपना प्लाज़्मा डोनेट किया। उन्होंने कहा कि मैं दोनों बच्चों अभिषेक जैन और संकेत जैन एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूँ तथा भविष्य में भी हमारा जैन समाज इस प्रकार के कार्यों में अपना सहयोग देता रहेगा।

No comments

Powered by Blogger.