राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ की कमेटी का हुआ गठन
वरुण जैन
रामपुर। राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामफल का रामपुर में दिवेश के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में मिलक से भगवत शरण प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष तथा पवन कुमार मसवासी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दिनेश को जिला उपाध्यक्ष, अनिल श्रीमाली को मंत्री नियुक्त किया गया है। आनंद राजपूत को जिला मंत्री, वरुण कुमार जैन को जिला मीडिया प्रभारी, अमन अग्रवाल को नगर मीडिया प्रभारी, सुनील मौर्य को तहसील अध्यक्ष स्वार नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों ने आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष का कोटि-कोटि धन्यवाद प्रस्तुत किया और विश्वास दिलाया की नव गठित टीम अपने दायित्व को समझते हुए कुशल कार्य करेगी।
No comments