Header Ads

सबसे तेज खबर

समाजसेवी शरद गुप्ता का निधन, छाई शोक की लहर

गौरव जैन

रामपुर। नगर के सक्रिय समाजसेवी शरद गुप्ता का ह्रदयगति रुकने से निधन हो गया।  उनके निधन की खबर पाते ही उनके आवास पर उनके शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी।  काफी संख्या में क्षेत्र के व्यापारियों और बुद्धिजीवी वर्ग ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनका देहदान उनकी इच्छा के मुताबिक शुक्रवार को टीएमयू में सुबह 9 बजे किया जाएगा। नगर की आवास विकास कालोनी निवासी 63 वर्षीय सक्रिय समाजसेवी शरद गुप्ता का गुरुवार की दोपहर लगभग 2 बजे ह्र्दयगति रुकने से निधन हो गया। शरद गुप्ता ने जैन धर्म अपना लिया था तथा जैन समाज रामपुर में मेहनती कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन को समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए आर के जैन ने कहा कि वह गरीबों के सच्चे हमदर्द थे तथा समाजसेवा में भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे, सौम्य प्रकृति के एक होनहार इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन के कार्यकाल में समाज को एक नई पहचान दी, वह कर्तव्य के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। जैन समाज रामपुर के शिक्षा मंत्री दिनेश जैन सेठी ने कहा कि शरद गुप्ता एक नेकदिल इंसान थे, छल कपट से दूर सभी की निस्वार्थ भाव से मदद करते थे। उनके निधन से हमने एक अच्छे और सच्चे इंसान को खो दिया है।वह अपने अच्छे व्यवहार के लिए सदा याद किये जाएंगे।
संस्था समर्पण एक प्रयास के अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने बताया कि सेवा भाव उनके अंदर कूट कूट कर भरा था। हर जरूरतमंद की सहायता के लिए वह हर समय तैयार रहते थे। ऐसे इंसान समाज मे बहुत कम देखने को मिलते हैं।

No comments

Powered by Blogger.