Header Ads

सबसे तेज खबर

सराहनीय कार्य के लिए शहर कोतवाल को किया सम्मानित

गौरव जैन

रामपुर। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार को कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह द्वारा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए खुशी जाहिर की।
पदाधिकारियो ने प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह को शाल ओढ़ाकर मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष महफूज़ हुसैन, युवा नगर अध्यक्ष पुलकित अग्रवाल, सलविंदर विराट, नीरज गर्ग, नजमी खाँ आदि उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.