Header Ads

सबसे तेज खबर

उद्योग -व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पहली बैठक की गई आयोजित

गौरव जैन

जयपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के गठन के बाद पहली बैठक अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राजस्थान मीडिया स्टेट हैड ललित शर्मा ने बताया कि उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के निर्देश पर संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने विस्तार करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपल अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मनीषा सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता प्रजापत को बनाया गया तथा सभी पदाधिकारियों का 
सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने कहा कि उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से स्वागत करता है सभी से अपेक्षा है कि वे पूरे राजस्थान देश में आम जनता और व्यापारी समाज की परेशानियों को लेकर मुख्यमंत्री तथा संबंधित सभी विभागों के अध्यक्षों से समाधान कराएंगे। इस मौक़े पर राजस्थान व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश पाठक, महासचिव अरविंद बत्रा, राजस्थान मीडिया स्टेट हैड ललित शर्मा, मनीषा सिंह, करिश्मा हाड़ा, राम अग्रवाल, डॉ संदीप शर्मा मौजूद रहें।

No comments

Powered by Blogger.