Header Ads

सबसे तेज खबर

01 मार्च से 31 मार्च तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान किया जाएगा आयोजित

गौरव जैन


रामपुर। विशेष संचारी नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान मार्च 2021 के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में जनपद के सम्बंधित विभागों की
अन्तर्विभागिय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत की जाने वाली कार्यवाहियों पर विस्तृत जानकारी दी। दिनांक 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान आयोजित किया जायेगा, जिसमें सभी ग्रामों में संचारी रोगों की रोकथाम हेतु साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, कचरे का निस्तारण, झाड़ियों की कटाई, कीटनाशक का छिड़काव तथा संचारी रोगों से ग्रस्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था करायी जायेगी।
अभियान के अन्तर्गत 10 मार्च 2021 से 24 मार्च 2021 तक दस्तक अभियान भी चलाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत आशा द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार के रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षणों वाले रोगियों की सूची, जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण, कुपोषित बच्चों की सूची तथा दिमागी बुखार के कारण विकलांग हुए व्यक्तियों की सूची तैयार कर उपचार की व्यवस्था की जायेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को अभियान के अन्तर्गत सोंपे गए कार्यों को कार्ययोजना बनाकर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर  प्रवीण वर्मा, उप जिलाधिकारी शाहबाद राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी,  जिला कार्यक्रम अधिकारी  राजेश कुमार, अधिशासी अधिकारी इंदुशेखर मिश्रा के साथ ही यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.