Header Ads

सबसे तेज खबर

अनोप मण्डल के खिलाफ जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

गौरव जैन


रामपुर। जैन समाज रामपुर ने अनोप मंडल की गतिविधियों पर रोक लगाने और सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि अनोप मंडल द्वारा जैन समाज के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिससे जैन समाज के लोग आहत हैं और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जैन समाज रामपुर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जैन समाज रामपुर के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने कहा कि अनोप मंडल के सदस्यों द्वारा जैन धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है। अनोप मंडल ऐसा संगठन है जो जैन धर्म के विरोध में अनर्गल प्रचार करता है और असामाजिक गति विधियों में लिप्त रहता है। इसकी शाखाएं राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों के दिमाग में जहर घोलने का काम कर रही हैं। अनोप मण्डल के सदस्य दुष्प्रचार करते हैं कि विश्व व भारत में आने वाले हर मानव निर्मित संकट एवं प्राकृतिक आपदा का एकमात्र कारण जैन लोग हैं। अनोप मंडल के लोग भोले भाले ग्रामीणों को भय, लालच व प्रलोभन देकर अपने संगठन में शामिल कर रहे हैं। इसलिए अनोप मंडल की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और इसकी गतिविधियों की सीबीआई से जांच कराई जाए। जैन समाज के मुख्यमंत्री कस्तूर चंद जैन ने कहा  कि जैन समुदाय के साधुओं पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार जैन, डॉ प्रदीप कुमार जैन, कस्तूर चंद जैन, दिनेश जैन सेठी, आशीष जैन, विशाल जैन आदि शामिल रहें।

No comments

Powered by Blogger.