Header Ads

सबसे तेज खबर

श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा निकाली गई बाला जी की प्रथम शोभायात्रा




गौरव जैन



रामपुर। श्री बालाजी महाराज की जन्मोत्सव पर श्री राम भक्त सेवा समिति द्वारा एक भव्य विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। श्री बालाजी शोभायात्रा उत्सव पैलेस से प्रारंभ होकर थाना हजियानी, नंदलाल सरन मार्ग, अग्रवाल धर्मशाला, मिस्टन गंज से जच्चा बच्चा केंद्र, सराफा बाजार, जामा मस्जिद, चंपा कुमारी, मिस्टन गंज, राजद्वारा, नाहिद बिजली घर से श्री बालाजी मंदिर साजन मंडप पर संपन्न हुई। उसके उपरांत साजन मंडप पर हजारों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शोभा यात्रा में श्री गणेश जी, सरस्वती जी, शिव पार्वती जी, राधा कृष्ण, हनुमान जी की बग्गी, सीता जी की खोज, ददरोआ सरकार, अखंड ज्योत बालाजी महाराज, श्री राम दरबार जैसी मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। अग्रवाल सभा की तरफ से पवन कुमार जैन, गिरिराज सरन ने स्वागत किया। पूरी शोभायात्रा में फूलों की वर्षा की गई। शोभा यात्रा का उद्घाटन अभिषेक मल्होत्रा ने नारियल फोड़ कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, महामंत्री पंकज अग्रवाल, राकेश कुमार, सुभाष नन्दा, अमरीश अग्रवाल, पवन जैन, जुगेश अरोड़ा, राजीव मांगलिक, अनुज सक्सैना, रविन्द्र सिंह रवि, गिरीराज सरन, हरीश चन्द (ठेकेदार), अनिल कुमार वैश्य, भारत भूषण गुप्ता, प्रमोद आहूजा, संजय नरूला, मनोज अग्रवाल (पुराना गंज), दिनेश कुमार, नवीन गुप्ता, राकेश वाष्णेय, चमन अरोड़ा, मुकेश आर्य, अरूण कुमार, आशीश सर्राफ, दिनेश कुमार, राजेन्द्र गुप्ता, महेश चन्द्र अग्रवाल, सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजय अग्रवाल, कैलाश चन्द्र अग्रवाल, अरविंद सक्सैना, दिनेश कुमार अग्रवाल, मुकेश शर्मा, अनिल सक्सैना, महेन्द्र सक्सैना, विवेक रूहेला, श्याम सुंदर जैन, राकेश अग्रवाल, रविन्द्र मिश्रा, मोहित अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राजीव अग्रवाल (पूर्व सभासद), सुधांशु अग्रवाल, संजय गुप्ता (डब्लू), धीरेन्द्र मोहन सक्सैना, मुदित गुप्ता, आशु सक्सैना, राजू अरोड़ा, राजू रस्तोगी, अमित राज अग्रवाल, उज्ज्वल शर्मा, राहुल गुप्ता, रामा रस्तोगी, राजन गुप्ता सर्राफ, पंकज रस्तोगी, अमित कुमार, सुमित अरोड़ा (सभासद), सचिन सक्सैना, सुमित त्यागी, गेंदन लाल हर्ष, अजय चन्द्र, सत्यप्रकाश (पूर्व सभासद), लाल सिंह प्रजापति, जानकी सैनी, राजीव प्रकाश सक्सैना राजकुमार वाष्णेय, शलभ अग्रवाल, अंकुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, सुरेन्द्र सक्सैना (बब्लू), कमल शमां, राहुल गुप्ता, अभिषेक सर्राफ, शोभित अग्रवाल, अशोक मिश्रा, शीष कुमार, विवेक गुप्ता, प्रयांश गोयल,अमन गर्ग,  गौरव जैन, अवनीत शर्मा, विशाल सक्सैना, अनुज गोयल, सजल अग्रवाल (सी.ए.), डॉ. पुलकित अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, हनि गोयल, अमित गुप्ता, सोमेश गोयल, कन्हैया लाल देवल, विवेक गुप्ता, पुष्कर अग्रवाल, नरेश रस्तोगी, शोभित कपूर, जुगल किशोर, मुकेश रस्तोगी, अनमोल रस्तौगी, रजत महरोत्रा, राघव दिक्षित, आकाश रस्तौगी, प्रयांश अग्रवाल, अनन्त अग्रवाल, अक्षत कपूर, प्रखर कपूर, अदित्या शर्मा, विकास पाण्डे, प्रतीक शर्मा, मुकुल अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल (एडवोकेट), अंशु भाई, अक्षत कपूर, देवांश गुप्ता, विनोद चौरासिया, संजीव गौतम आदि बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहें।

No comments

Powered by Blogger.