कांग्रेस सांसद किशोरी लाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
गौरव जैन
रामपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद किशोरी लाल शनिवार शाम रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
केंद्र सरकार पर तीखा हमला
पत्रकारों से बातचीत में किशोरी लाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संसद को केवल एक औपचारिक संस्था बनाकर रख दिया है और लोकतंत्र की मूल आत्मा को कुचला जा रहा है।
उत्तराखंड में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का दावा
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन मेहरा ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी और इसके लिए संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत ढांचा खड़ा कर रहा है।
स्वागत समारोह में शामिल हुए वरिष्ठ नेता
किशोरी लाल का स्वागत करने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें सुरेंद्र शर्मा, प्रमिल कुमार शर्मा "निक्कू पंडित", मुति उर रहमान "बब्लू", बाकर अली खां, शारिब अली खां, अरसलान खां, उमेश दुबे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। स्वागत समारोह के बाद किशोरी लाल बाजपुर, उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए।
No comments