Header Ads

सबसे तेज खबर

कार्यवाही: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 गौरव जैन

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के कडे निर्देशों के अनुपालन में जिले में महिला सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम करने की दिशा में हल्द्वानी पुलिस ने एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।रविवार को वादिनी द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 05.03.2026 को उनके पड़ोस में रहने वाली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के घर में एक व्यक्ति ने घुसकर छेडछाड़ की। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली हल्द्वानी पर एफआईआर नं. 75/2026, धारा 74/332 (सी) बीएनएस (BNS)के तहत अभियोग पंजीकृत किया।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए।मनोज कत्याल एसपी हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी सीओ हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी की मदद से कुशल रणनीति बनायी।पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रविवार को अभियुक्त करन आर्या को जेल रोड, शीशम बाग कॉलोनी के पास से घटना में प्रयुक्त ऑटो सहित गिरफ्तार कर लिया।करन आर्या पुत्र राम सिंह निवासीः नया गांव, थाना कालाढूंगी, जिला नैनीताल है।ऑटो संख्या UK 04TA-7131 (घटना में प्रयुक्त)।उ०नि० कृपाल सिंह चौकी प्रभारी हीरानगर,हल्द्वानी उप निरीक्षक कुआशा शर्मा (विवेचक),कोतवाली हल्द्वानी,मनोज कुमार-कोतवाली हल्द्वानी आदि मौजूद रहे।अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।नैनीताल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और अपराधियों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य करने हेतु प्रतिबद्ध है।

No comments

Powered by Blogger.