दुर्घटना को न्यौता देता बिजली का खंबा, देखकर भी अनदेखी करने में लगा विधुत विभाग
वरुण जैन
बरसात के मौसम में गिरा पोल तो होगी बड़ी दुर्घटना
टांडा। नगर में लगा बिजली का खंबा नीचे से पूरी तरह गल गया है। जर्जर हालत में बिजली का पोल किसी भी समय गिर सकता है। जिससे नगर में किसी भी समय दुर्घटना घटित हो सकती है। बरसात के इस मौसम में पोल गिरने से सड़क पर करंट फैलने से बडी घटना भी घटित हो सकती हैं। लेकिन विधुत विभाग जानकारी होने के बावजूद भी चुप्पी साधे बैठा है। जिसको लेकर नगर के लोगों में रोष व्याप्त है।
दरअसल नगर में तहसील के पीछे बिजली का पोल नीचे से पूरी तरह से गल गया है। जर्जर पोल पर बिजली की लाइन भी लगी हुई है। जर्जर हालत में बिजली का पोल नाले के स्लिप के सहारे टिका हुआ है। बिजली के गले हुए पोल की जानकारी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी है। लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बिजली के पोल को बदलने का नाम नहीं ले रहे है। स्थानीय लोगों ने विधुत विभाग को कई बार इसके बारे में अवगत कराया।
लेकिन विधुत विभाग ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है। जल्द ही अगर बिजली के पोल को बदला नहीं गया तो वह किसी भी समय गिर सकता है। बरसात के मौसम में जर्जर बिजली का पोल गिरने से खतरा और अधिक बढ़ सकता है। विधुत विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है। विधुत विभाग की लापरवाह कार्यशैली को लेकर नगर के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
No comments