Header Ads

सबसे तेज खबर

भाजपाइयों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया

वरुण जैन

लगाए एक हजार फलदार व छायादार पौधे 

स्वार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। सबसे पहले डॉ साहब की प्रतिमा पर माल्यर्पण  व पुष्प वर्षा कर उनके आदर्शों का अनुसरण किया। इसके बाद भाजपा स्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों व कार्रकर्ताओं ने क्षेत्र में एक हजार फ़लदार व छायादार पौधे लगाए।
मां भारती के महान सपूत महान शिक्षा विद , मानवता के उपासक , जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिन पूरे देश में पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है । इस कार्यक्रम को स्वार ग्रामीण मंडल  के  सभी सेक्टरों , बूथों पर सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों, प्रभारियों ने डॉ मुखर्जी को पुष्प अर्पित कर कोटि - कोटि नमन किया। साथ ही भाजपा ने डॉ साहब के जन्म दिन पर पर्यावरण को शुध्द रखने के संकल्प का अनुसरण करते हुए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की थी। उनके इसी संकल्प को पूर्ण करने हेतु स्वार ग्रामीण मंडल में भी एक हजार पौधों का रोपण किया गया जिसमें मुख्य रूप से पीपल , नीम , सागौन, जामुन,और अनेक प्रकार के फलदार पौधें हैं।  मंडल में सभी भाजपा के वरिष्ठ नेता, बूथ अध्यक्ष प्रभारी , सेक्टर संयोजक प्रभारी मंडल पदाधिकारी और सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपने लक्ष्य की पूर्ति करते हुए वृक्षारोपण किया। साथ ही परिवार संपर्क अभियान में संपर्क कर उत्तर प्रदेश योगी सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धि विवरणिका बुक लेट वितरित की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप अरोरा, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार,  भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष दीप गोयल , चेयरमैन हरिओम मौर्या , पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष विनोद पाल, कपिल गुप्ता, महेश भारद्वाज, महेन्दर मौर्या , नत्था राम , रोहित गुप्ता मंडल महामत्री , मंत्री - आशीष पाल , बृजनंदन सागर, सुनील मौर्या , नामित सभासद राजीव वर्मा ,  सेक्टर सयोंजक संजीव गुप्ता , विक्रम संधू ,  योगेश सैनी , ललित कुमार , जसवंन्त सिंह , दीपक सैनी , दिलबाग सिंह ,  , अवतार सिंह , कुलदीप सिंह , आदि सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहयोग कर सफल किया।

No comments

Powered by Blogger.