Header Ads

सबसे तेज खबर

प्रातः 04ः00 से चलाया गया विद्युत चैंकिग अभियान, 410 व्यक्तियों को विद्युत चोरी करते पकड़ा,मुकदमा दर्ज, ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद रामपुर में विद्युत चेकिंग की टीमें गठित

फ़राज़ कलीम खाँ


रामपुर। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि ऊर्जा मंत्री उ0प्र0 शासन तथा अध्यक्ष उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 लखनऊ के निर्देशानुसार हाई लाॅस फीडर पर ए0टी0 एण्ड सी0 लाॅसेज घटाने के अनुक्रम में प्रबन्ध निदेशक प0 वि0वि0नि0 लि0 विक्टोरिया पार्क मेरठ द्वारा जनपद रामपुर मे विद्युत चैंकिग हेतु गठित टीम के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल उपलब्ध कराया गया।  संजय आनन्द जैन मुख्य अभियन्ता (वितरण) मुरादाबाद क्षेत्र मुरादाबाद एंव संजय कुमार गर्ग अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल-रामपुर के निर्देशन मे गठित 06 विद्युत चैंकिग टीम के अधिकारियो-ई0 भीष्म कुमार अधिशासी अभियन्ता, ई0 आशाराम, अधिशासी अभियन्ता, ई0 प्रमोद कुमार गोगनिया अधिशासी अभियन्ता, ई0 भूप सिंह अधिशासी अभियन्ता, ई0 अनुराग कटियार अधिशासी अभियन्ता, ई0आदित्य भूषण भारती अधिशासी अभियन्ता,  राजदीप सिंह उपखण्ड अधिकारी, राजेश कुमार सहायक अभियन्ता, संजीव कुमार रवि उपखण्ड अधिकारी, आशीष सिंह उपखण्ड अधिकारी, शोभित श्रीवास्तव उपखण्ड अधिकारी, प्रदीप यादव उपखण्ड अधिकारी, अतुल कुमार सहायक अभियन्ता, विनय कुमार उपखण्ड अधिकारी, रवि कुमार गुप्ता सहायक अभियन्ता, आशीष कुमार अग्रवाल सहायक अभियन्ता,  रमेश पाल सिंह सहायक अभियन्ता, अनूप मिश्रा सहायक अभियन्ता, विशाल मलिक सहायक अभियन्ता व अन्य कर्मचारियो एवं पुलिस बल द्वारा जनपद रामपुर के नबाबगेट, रजा इण्टर काॅलेज, शाहबाद गेट, पहाडीगेट, थाना गंज एंव डूंगरपुर के क्षेत्र मे दिनांक 19-08-2020 के प्रातः 04ः00 से विद्युत चैंकिग अभियान चलाया गया। जिसमे 410 व्यक्तियों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया व विद्युत थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी ।
साथ ही रामपुर जनपद के समस्त सम्मानित जनमानस को सूचित किया जाता है कि रामपुर जनपद मे विद्युत चोरी रोकने हेतु विद्युत चैंकिग टीम द्वारा विद्युत चैंकिग अभियान लगातार चलाया जायेगा एंव विद्युत चोरी करते हुए पकड़े जाने व्यक्ति से शमन शुल्क/राजस्व निर्धारण की धनराशि को वसूलने हेतु उसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।  
                                                                                                                                                    घरो की छत पर स्ट्रीट लाईट लगाकर विद्युत चोरी करने वालो के विरूद्ध होगी कार्यवाही


 रामपुर। अधिशासी अभियंता भीष्म कुमार ने बताया कि जनपद मे लगभग 6500 घर स्वामियो द्वारा स्ट्रीट लाईट लगाकर विद्युत चोरी की जा रही है प्रायः देखा जा रहा है कि उपभोक्ता अपने घर की छत पर स्ट्रीट लाईट सीधे विद्युत सप्लाई से जलाते है और उसी स्ट्रीट लाईट से रात्रि मे अतिरिक्त केबिल जोड़कर घर की सप्लाई भी चलायी जाती है जोकि प्रत्यक्ष रूप से विद्युत चोरी है। ऐसी समस्त स्ट्रीट लाईटो को हटवाकर उक्त व्यक्तियो के विरूद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। उपभोक्ता केवल अपने मीटर की सप्लाई से स्ट्रीट लाईट जला सकते है बशर्ते निरीक्षण के दौरान यह स्पष्टरूप से दिखाई देना चाहिए तथा उपभोक्ता के मीटर की खपत किसी भी अवस्था मे मानक से कम नही होनी चाहिए।

No comments

Powered by Blogger.