Header Ads

सबसे तेज खबर

भाजपाइयों ने पूर्व सांसद को किया याद, दी श्रंद्धाजलि

वरुण जैन

स्वार। भाजपा के स्वार ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा स्वार ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष के निवास पर शोक सभा का आयोजन कर श्रंद्धाजलि दी गयी। 
रामपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे राजेंद्र कुमार शर्मा की उपचार के दौरान गुरुवार को नोएडा के निजी अस्पताल में निधन होने की जानकारी मिलने पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गयी। शुक्रवार को स्वार ग्रामीण के भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष पवन कुमार ने राजेंद्र कुमार शर्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री शर्मा एक दौर में सियासत के सबसे बड़ा चेहरा थे। उन्होंने रामपुर में ना सिर्फ भाजपा की शुरुआती नींव रखने में अहम भूमिका अदा की वरन रामपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस और नवाव परिवार के वर्चस्व को भी समाप्त किया था। आज उनका हमारे बीच उनका ना रहना बेहद दुख का बिषय है। इस दौरान भाजपा नेता दीप गोयल, डॉ युगल किशोर शर्मा, सौरभ गुप्ता, प्रीतम सिंह मौर्य, कपिल गुप्ता, मिंटू वर्मा, महेश भारद्वाज, एडवोकेट उमेश शर्मा, विनोद पाल, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.