Header Ads

सबसे तेज खबर

अवैध खनन के धंधेबाजों से सुविधा शुल्क वसूलती डायल 112 ,मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हुई वीडियो

वरुण जैन


टांडा। डायल 112 के पुलिस कर्मियों द्वारा अवैध खनन के धंधेबाजों से वसूली करने की वीडियो मीडिया कर्मियों के कैमरों में कैद हो गयी। कुछ देर बाद जब डायल 112 के पुलिस कर्मियों की नजर मीडिया कर्मियों के कैमरों पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद से डायल 112 यू पी 32 डी जी 1404 में तैनात पुलिस कर्मी लगातार ग्राम प्रधान व प्रतिष्ठित लोगों से मीडिया कर्मियों से वीडियो डिलीट कराने की सिफारिश कराने में लगे हुए हैं।
पूरा मामला क्षेत्र की चौकी सैदनगर का है। रविवार को क्षेत्र के दो मीडिया कर्मी चौकी क्षेत्र में किसी जानकारी पर निकले हुए थे। इस दौरान मीडिया कर्मियों की नजर अवैध खनन से भरे वाहन के पास रुकी डायल 112 यू पी 32 डी जी 1404 पर पड़ी। जिसमें सवार पुलिस कर्मी खनन भरे वाहन स्वामी से वसूली में लगे थे। मीडिया कर्मियों ने तुरंत अपने कैमरे चालू कर डायल 112 के पुलिस कर्मियों के कारनामे को कैमरे में कैद कर लिया। कुछ देर बाद जब एक पुलिस कर्मी की नजर मीडिया कर्मियों के कैमरों पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। हालांकि मीडिया कर्मी अपनी कवरेज कर बापस लौट गए। लेकिन डायल 112 यू पी 32 डी जी 1404 में तैनात पुलिस कर्मी  लगातार ग्राम प्रधान व प्रतिष्ठित लोगों से मीडिया कर्मियों से वीडियो डिलीट कराने की सिफारिश कराने में लगे हुए हैं।

No comments

Powered by Blogger.