पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष को मसवासी चेयरमैन ने मोमेंटो भेट कर दीं शुभकामनाएं
वरुण जैन
स्वार। क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष को मोमेंटो भेट कर शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी ने मोहित बेनीवाल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके बाद से उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं ने मोहित बेनीवाल को शुभकामनाएं दीं। सोमवार को क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी के चेयरमैन हरिओम मौर्य ने श्यामली जिले में बने नवनियुक्त अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को उनके फार्म हाउस पर पहुँच कर मोमेंटो भेट कर शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन हरिओम मौर्य ने कहा कि मोहित बेनीवाल जी के कुशल नेतृत्व में 2022 में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेगी।
No comments