राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के नगर अध्यक्ष बने महेश भारद्वाज
वरुण जैन
स्वार। क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी में राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ संगठन की कार्यरकारिणी की शुरूआत करते हुए संगठन ने नगर में नगर अध्यक्ष का मनोनयन किया है। संगठन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शिघ्र ही पूर्ण कार्यकारिणी गठन करने के लिए निर्देशित किया है।
राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम पाठक की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष रामफल अग्रवाल ने महेश भारद्वाज को राष्ट्रीय जनहित कामगार कर्मचारी महासंघ का नगर अध्यक्ष पद पर मनोनयन किया है। इसके साथ ही संगठन के जिलाध्यक्ष रामफल अग्रवाल ने शिघ्र ही नगर कार्यकारिणी का गठन कर सूचना प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया है।अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर महेश भारद्वाज ने कहा कि वे संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करेंगें।
No comments