Header Ads

सबसे तेज खबर

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियो ने जी. एम , डी.आई.सी को सौपा ज्ञापन

गौरव जैन


रामपुर। व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी के निर्देश अनुसार संगठन के पदाधिकारी जिला उद्योग केंद्र पहुंचे। संगठन के एक प्रतिनिधि मंडल ने जी एम डी आई सी को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री लगातार देश व प्रदेश की गिरती हुई अर्थव्यवस्था को ऊंचाई पर ले जाने के लिए लगातार व्यापार हेतु उद्योग हित में घोषणा कर रहे हैं। लेकिन उसके बावजूद  इसका लाभ जनपद रामपुर के व्यापारी व आम जनता को नहीं मिल रहा है।जिसकी वजह से पूर्व के समय में उद्योगों में नंबर दो की स्थिति में रहने वाले जनपद रामपुर आर्थिक तंगी के कगार पर है। समस्त विभागों का निशाना व शिकार आम व्यापारी पर रहता है। व्यापार मंडल रामपुर में एक विशेष औद्योगिक जॉन लगवाने का लगातार अनुरोध करता आ रहा है जिसके अभाव में यहीं पर लघु उद्योग स्थापित नहीं किए जा रहे हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है यदि उद्योग स्थापित नहीं होते हैं तो लगातार व्यापार मंडल आंदोलन करेगा। इस अवसर पर नजमी खाँ, महफूज हुसैन, अरविंद गुप्ता, सरदार मंजीत सिंह, हिमांशु चौधरी, सलविंदर विराट आदि मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.