इंस्पेक्टर कोतवाली ने जरूरतमंद को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराकर की मदद
गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 28.04.2021 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामपुर तेजवीर सिंह के पास राजेश कुमार सिंह के लड़के का फोन आया कि मेरे पापा की तबीयत बहुत खराब है। ऑक्सीजन की सख्त आवश्यकता है अगर रात में ही ऑक्सीजन नहीं मिली तो उनके साथ कुछ भी हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा रात में ही तुरंत ऑक्सीजन का इंतजाम किया गया और ऑक्सीजन सिलेंडर उनके लड़के को उपलब्ध कराया गया जिससे उनकी तबीयत में सुधार आया और अब उनकी स्थिति सामान्य है। उनके द्वारा किये गए इस कार्य से क्षेत्र में उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही हैं।
No comments