पति की दूसरी शादी रुकवाने में महिला की पुलिस ने की मदद
विकास वर्मा
बरेली। बारादरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की दूसरी शादी के सपने को पुलिस की मदद से तोड़ दिया। महिला ने बताया कि उसे अपने सूत्रों से सूचना मिली कि उसका पति किसी मंदिर में दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने तुरंत बरेली एसएसपी रोहित से सम्पर्क किया और अपने पति की दूसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की माँ है अगर उसका पति दूसरी शादी कर लेगा तो तीन जिंदगियो का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। एसएसपी ने मामले की गभीरता को देखते हुये शादी को रोकने के आदेश थाना बारादरी पुलिस को दिये। महिला थाना बारादरी पुलिस के साथ रॉयल बेकेट हाल पहुंची जहाँ शादी की तैयारी जोरों से चल रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर सारी तैयारियां रुकवा दी। महिला अर्चना गुप्ता ने बताया कि उसके पति गौरव गुप्ता से उसकी शादी लगभग पांच साल पहले बारादरी क्षेत्र में हुई थी, मगर पति की हरकतों से वह पिछले दो साल से अलग बरेली से बाहर रह रही है और नोकरी कर बच्चों को पाल रही है, दो दिन पहले अचानक उसके किसी जानकार ने बताया कि उसका पति गौरव दूसरी शादी कर रहा है, तभी उसने बरेली पहुँच कर पुलिस अधिकारियों से संम्पर्क कर शादी रुकवाई। हालांकि पति गौरव पुलिस के हत्ते नही चढ़ा। एसएसपी बरेली रोहित ने गौरव गुप्ता का मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगवा दिया है लोकेशन का पता लगते ही महिला को बता दिया जायेगा।
No comments