150 सीटो के साथ भाजपा मध्यप्रदेश में बनाएगी सरकार: आकाश, ग्वालियर सात दिवसीय प्रवास से लौटे रामपुर
गौरव जैन
रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना सात दिवसीय मध्यप्रदेश के प्रवास से वापस लौट आए हैं। उन्होंने रामपुर आते ही अफसरों से शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में डेढ़ सौ सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा पहले से ही चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सौ से अधिक विधायकों को मध्यप्रदेश में लगाया था, जिसके तहत रामपुर नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक आकाश सक्सेना को प्रवास के लिए ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भेजा था। विधायक ने अलग-अलग दिन स्थानीय संगठनात्मक बैठकें लीं। साथ ही छोटी-छोटी जनसभाएं कर जनता को भाजपा की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रविवार को देर रात वह प्रवास पूर्ण कर रामपुर वापस आ गए।
यहां आने के बाद सोमवार को अपने कामकाज में जुट गए। उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। कार्यों को समय रहते पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का प्रवास अहम रहा। वहां की जनता भाजपा की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है। ऐसे में यह तय है कि मध्यप्रदेश में भाजपा इस बार डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। कहा कि आगामी लोकसभा आमचुनाव में भी भाजपा को इसका लाभ मिलेगा और केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी, जिससे देश विकास के नए आयामों को छुऐगा।
No comments