विवाह के बंधन में बंधे 11 जोड़े, रामपुर रायल क्लब की ओर से आयोजित किया गया सामूहिक विवाह समारोह
गौरव जैन
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काट कर किया बारात का शुभारंभ
मुख्य अतिथि शहर विधायक बोले समाज के सशक्तिकरण के लिए अहम सिद्ध होगा क्लब का कार्य
रामपुर। रामपुर रायल क्लब की ओर से 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान धूमधाम से सभी की बारात चढ़ाई गई। धार्मिक रीति-रिवाजों से सभी के फेरे हुए। इसके बाद सामूहिक भोज और फिर अंत में वधुओं को विदा किया गया।
रंगोली मंडप में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह का शुभारंभ शहर विधायक आकाश सक्सेना ने फीता काटकर किया। इसके बाद सभी 11 दूल्हों की एक साथ बारात चढ़ाई गई, जिसमें उनके परिजन और रिश्तेदारों ने जमकर डांस किया। उत्सव पैलेस के गेट पर सभी दूल्हों का स्वागत सत्कार हुआ। जयमाला के साथ ही पंडाल तालियों से गूंज उठा। पंडित अंकुर शर्मा ने सभी जोड़ों के फेरे कराए। क्लब के अध्यक्ष शोमेश अग्रवाल सहित समाज के वरिष्ठजनों ने नवविवाहित जोड़ों का आशीर्वाद दिया। इस दौरान जोड़ों के साथ ही उनके रिश्तेदारों का शानदार सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि क्लब की ओर से गरीब बेटियों के हाथ पीले कर सराहनीय कार्य किया गया है। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि क्लब की ओर से सराहनीय कार्य किया गया है, जो समाज के सशक्तिरण के लिए अहम सिद्ध होगा। समाज के अन्य वर्गों को भी क्लब के कार्यों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों के अच्छे भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।
शादी समारोह में जमकर नाचे बाराती
रामपुर। रामपुर रॉयल क्लब द्वारा धूम धाम से हुए 11 कन्याओं के विवाह समारोह में गांधी समाधि से बारात निकली गईं। बारात गांधी समाधि से चलकर राजद्वारा, मिस्टन गंज, अग्रवाल धर्मशाला, थाना हजियानी, सराय गेट होते हुए उत्सव पैलेस पर लगभग दोपहर एक बजे संपन्न हुई। मंच पर सबसे पहले श्रीखाटू श्याम जी का पूजन किया गया। जिससे पूरा माहोल भक्तिमय हो गया। बारात का सामाजिक संस्थाओं द्वारा जगह जगह स्वागत एवम पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बारातियों ने भी जमकर डांस किया। कार्यक्रम की व्यवस्था शलभ गोयल और छत्रपाल सिंह ने की।मंच का संचालन गौरव जैन ने किया।
जयमाल के समय क्लब के सभी सदस्यों ने की फूलों की वर्षा
रामपुर। 11 जोड़ों के जयमाल के समय क्लब के सभी सदस्यों ने फूलों की वर्षा की। पंडित अंकुर शर्मा ने विधि विधान से मंत्रों का जाप कर सभी जोड़ों के फेरे करवाएं। फेरों के बाद क्लब के सभी सदस्यों ने नव दंपति का तिलक कर एवम जरूरत का सारा सामान देकर उनको विदा किया। सभी दुल्हनों का मैकअप ड्रीम गर्ल ब्यूटी पार्लर की ओर से सरिता विश्नोई और उनकी टीम ने किया।
विभिन्न संगठनों ने किया वर वधू का स्वागत
रामपुर।भारत विकास परिषद के सदस्यों, अलका जैन, राजीव सिंघल, उमेश सिंघल, दिलीप भट्टे वाले, प्रदीप भट्टे वाले ने सभी नव दंपती को आर्शीवाद स्वरूप गिफ्ट दिया। आईआईए के चेयरमैन विपिन गुप्ता, सचिव श्रीश गुप्ता, भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता, राजीव मांगलिक, दर्शन सिंह खुराना, गुरजीत सिंह आहूजा, अशोक विश्नोई, वीरेंद्र गर्ग, सुनील गोएल ऊर्फ सोनी ताऊ ने मंच पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में क्लब के सभी सदस्यों द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवम आभार व्यक्त किया गया। बारात और कार्यक्रम स्थल पर शांति व्यवस्था एवम सुरक्षा हेतू भारी पुलिस बल तैनात रहा।
समारोह में यह लोग रहे मौजूद
रामपुर। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सोमेश अग्रवाल, सचिव राजेश गोयल, कोषध्यक्ष हरजिंदर सिंह, मनोज गर्ग, हेमन्त गर्ग, सुमित अग्रवाल, संजय गर्ग, संजय अग्रवाल, किशन मोहता, नितिन गोयल, व्योम गर्ग, सुनील भगत, भरत अग्रवाल, तीरथ सिंह, सुखवन्त सिंह, सी. पी. अरोड़ा, मुकुल अग्रवाल, दीपक गोयल, हरीश गोयल, निखिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शंकर केडिया, भास्कर अग्रवाल, संजय त्यागी, अरविन्द पाण्डे, संजय कुमार, राजेन्द्र सैनी, मोहन सैनी, अंकुर सिंघल, मोहित बांगा, कुमुद जिन्दल, अमित रस्तोगी, नवीन अग्रवाल, रंजीत सिंह, राहुल कुमार, दीपक गुप्ता, मुकेश रस्तोगी, रविन्द्र पाण्डे, अलका अग्रवाल, दीप्ती गोयल, रिंकी गोयल, तजिन्द्र कौर, कविता गोयल, सुखजिन्द्र कौर, आशा गोयल, शेफाली अग्रवाल, मनाली गोयल, नेहा अग्रवाल, रेनूका देवी, श्वेता अग्रवाल, अंकित गर्ग, डॉक्टर बिजेंद्र कुमार, डॉक्टर नुपुर गुप्ता, राजीव अग्रवाल, पीयूष श्रीमाली, दीपक गोयल आदि मौजूद रहे।
No comments