श्री बालाजी महाराज के उद्घोष से गूंज उठे रास्ते, धूमधाम से निकली शोभा यात्रा
गौरव जैन
शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने मन मोहा,जगह -जगह हुआ स्वागत
रामपुर। श्री बालाजी समिति की ओर से शहर में धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा का जगह -जगह किया गया।
शनिवार की शाम नगर के मौहल्ला खारी कुँआ से शोभा यात्रा निकाली गई। महन्त राजीव नन्दन अग्रवाल ने शोभायात्रा में पधारे अतिथिगण का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। संस्थापक व संयोजिका विमला अग्रवाल एवं महन्त राजीव नन्दन अग्रवाल ने शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। शोभायात्रा अखाडा सोहराब खां, मीठा कुँआ, राजद्वारा, मिस्टन गंज होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुँची। शोभायात्रा में सबसे आगे डीजे चल रहा था। इसके पीछे श्री बालाजी समिति का बैनर था। घोड़ों पर सेवादार, श्री गणेश जी महाराज, गुरु गोरखनाथ, हनुमान संवाद, बाबा की मूर्ति व प्रसाद वितरण, श्री विष्णु-लक्ष्मी, तीन काली अखाडा, हनुमान नृत्य, श्री दुर्गा जी, इस्कॉन मन्दिर, हनुमान जी, अधीरी, महाकाल, शिव तपस्या, सीता हरण-रावण संवाद, बैण्ड, राम मन्दिर की झांकी मन मोह रही थीं। शोभायात्रा का मुख्य आर्कषण श्री बालाजी दरबार एवं श्री राम दरबार रहे। इस दौरान सांसद घनश्याम सिंह लोधी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, विभाग कार्यवाह योगेन्द्र सिंह चौहान, राजीव मांगलिक, राजीव शर्मा, ऋषभ ठाकुर, प्रतीक सक्सेना, अशोक कुमार सक्सेना संजीव कुमार शर्मा, संजय पाठक, अवधेश शर्मा, सुमित अग्रवाल, चन्दन रस्तौगी, अनिल राज अग्रवाल, ध्यानू राज अग्रवाल, सन्दीप राज अग्रवाल, प्रशान्त राज अग्रवाल, अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।
No comments