Header Ads

सबसे तेज खबर

बेलगाम हेड कांस्टेबल चमन सिंह का तबादला, अनुशासनहीनता के चलते हुई कार्रवाई

गौरव जैन

रामपुर। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल चमन सिंह की गतिविधियों को देखते हुए उनका जनपद खीरी में प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण पूर्व में लिखे गए पत्राचार के आधार पर किया गया है। चमन सिंह के खिलाफ आमजनमानस द्वारा उच्चाधिकारियों के समक्ष शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे, जिसके बाद रामपुर पुलिस ने उनकी गतिविधियों के संबंध में यूपी पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया था।
पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि हेड कांस्टेबल चमन सिंह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। उनकी अनुशासनहीनता और अपराधों में संलिप्तता के कारण उनके तबादले की कार्रवाई की गई है। हम पुलिस विभाग में अनुशासन और शालीनता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए अलग नियमावली है और बिना अपने अधिकारियों को अवगत कराए बिना उच्च अधिकारियों को पत्राचार करना भी अनुशासनहीनता में आता है। 
चमन सिंह के खिलाफ कई बार अनुशासनहीनता के मामले सामने आए हैं। उन्हें 4 बार परिनिंदा से दंडित किया गया है और 3 वर्षों के लिए न्यूनतम वेतन पर प्रत्यावर्तित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें 3 छोटी दंडों से भी दंडित किया गया है।
चमन सिंह के खिलाफ विभिन्न थानों पर 5 अभियोग पंजीकृत हैं, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन हैं। उनकी अनुशासनहीनता और अपराधों में संलिप्तता के कारण रामपुर पुलिस ने उनके तबादले की कार्रवाई की है।
चमन सिंह ने पुलिस अधीक्षक कैंप ऑफिस पर ड्यूटीरत कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जिसके बाद थाना प्रभारी सिविल लाइन ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी। लेकिन चमन सिंह ने थाना प्रभारी के साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्द कहकर भाग गए थे।
चमन सिंह आमजनमानस के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज कर चुके हैं। उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

No comments

Powered by Blogger.