Header Ads

सबसे तेज खबर

महिला दिवस पर डिग्री कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन

गौरव जैन

हल्द्वानी।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के तत्वावधान में महिला डिग्री कॉलेज में विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं के साथ बालिकाओं का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल उपस्थित रही तथा उनके साथ राज्य महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी, प्रधानाचार्या प्रोफेसर आभा शर्मा,चिकित्सा विभाग से मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ ऊषा जंगपांगी, डिप्टी एसपी, विजिलेंस नैनीताल विभा दीक्षित,जिला खेल अधिकारी डॉ निर्मला पंत तथा रंगीत फाउंडेशन की संस्थापिका डॉ कुसुम पाण्डेय उपस्थित रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा समस्त अतिथियों को शॉल एवं गमले देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा महिलाओं से संबंधित विषयों जैसे नारी के शक्ति स्वरूप, महिला सुरक्षा,महिला समानता आदि पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई तथा अपने विचार भी रखे गए एवं सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इसके पश्चात विभिन्न क्षेत्रों जैसे राजनीति, खेल, शिक्षा,कला,स्वास्थ्य, विजिलेंस से आए हुए अतिथियों द्वारा बालिकाओं के साथ संवाद किया गया।जिस से समस्त बालिकाओं को हर कार्यक्षेत्र की जानकारी प्राप्त हुई एवं प्रश्नों के माध्यम से बालिकाओं ने अपनी बात भी साझा की।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी, डॉ रश्मि पन्त,वन स्टॉप सेंटर हेड सुष्मिता मेहरा सुपरवाईजर मीना गर्खाल,जानकी भट्ट, सुशीला ग्वाल,पूनम गोस्वामी उपस्थित रही एवं कार्यक्रम का संचालन प्रियंका आर्या द्वारा किया गया।

No comments

Powered by Blogger.