कोशिश – एक नई आशा”: आईजी कुमाऊं की अनूठी पहलमहिला सुरक्षा और न्याय के लिए थानों में उमड़ी उम्मीद।सशक्त महिलासुरक्षित समाज: एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में 'विशेष थाना दिवस' से मिला महिलाओं को त्वरित न्याय।
गौरव जैन
नैनीताल।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के गरिमामयी अवसर पर,रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए एक अनूठी पहल “कोशिश–एक नई आशा” का आगाज़ किया गया।इस विशेष थीम को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से,एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टी०सी०के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में 'विशेष थाना दिवस' का आयोजन किया गया।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना और समाज में सुरक्षा का संदेश देना रहा।आयोजन के दौरान महिला हेल्पलाइन और ऐच्छिक ब्यूरो में लंबित मामलों को प्राथमिकता दी गई।अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और मौके पर ही निस्तारण की कार्यवाही की।मुख्य सांख्यिकी (जनपद नैनीताल)कुल शिकायतें–49,महिला संबंधी शिकायतें– 35,मौके पर निस्तारित शिकायतें–49 (100%)थाना दिवस के दौरान केवल शिकायतों का समाधान ही नहीं किया गया,बल्कि उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक भी किया गया।घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न के खिलाफ कानूनी प्रावधान।साइबर अपराधों से बचाव के तरीके।महिला सहायता हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता।छेड़छाड़ व अन्य अपराधों पर तत्काल रिपोर्ट करने की प्रक्रिया।अभियान की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल,पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.जगदीश चंद्र,एसपी अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के थानों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा नैनीताल पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी शिकायत पर निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।"सशक्त महिला –सुरक्षित समाज, यही है ‘कोशिश–एक नई आशा’ का संकल्प।"
No comments