Header Ads

सबसे तेज खबर

एसएसपी निर्देशन में ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान अवैध चरस के साथ एक किशोर निरुद्ध, मुख्य अभियुक्त की तलाश जारी

गौरव जैन

काठगोदाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत, काठगोदाम पुलिस ने "टूटा पहाड़" क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक विधि विवादित किशोर को अवैध चरस और इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ पकड़ा है।बुधवार को मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं सुमित पांडे सीओ रामनगर/हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत होटलों और ढाबों में संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। "टूटा पहाड़ भट्ट जी मैगी प्वाइंट" के पास चेकिंग के दौरान एक किशोर की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 107.72 ग्राम अवैध चरस और 01 अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।पूछताछ और जांच के आधार पर उक्त मामले में  कमल भट्ट (निवासी सलडी, भीमताल) को धारा 29 NDPS एक्ट के तहत सह-अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त कमल भट्ट की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।आपराधिक इतिहास: अभियुक्त कमल भट्ट एक शातिर अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी NDPS एक्ट के तहत थाना काठगोदाम (मु0अ0सं0 293/21)और थाना भीमताल (मु0अ0सं0 20/24)  दर्ज है।थाना काठगोदाम में उपरोक्त के विरुद्ध एफआईआर नं. 26/26, धारा 8/20/29 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।विधि विवादित किशोर को जे.जे. बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।इस मौकें पर दिलीप कुमार – प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम, कारज सिंह,योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.