Header Ads

सबसे तेज खबर

एडीएम ने निर्मित योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए निर्देश

गौरव जैन

भीमताल।अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने गुरूवार को ओखलकांडा ब्लाक के कालाआगर में जलजीवन मिशन के अन्तर्गत 22 करोड 86 लाख निर्मित योजआओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश।22 करोड 86 लाख की जेजेएम योजना के तहत ओखलकांडा ब्लाक के कुल 9 गांवों को पेयजल योजना से लाभान्वित किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी नेगी ने जल जीवन मिशन के तहत कालाआगर में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जेजेएम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर और गुणवत्तापूर्ण पाइप पेयजल कनेक्शन और शुद्व पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।इसके पश्चात अपर जिलाधिकारी द्वारा ब्लाक कार्यालय ओखलकांडा के निरीक्षण के उपरान्त अनेकों योजनाए अपूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को ब्लाक स्तर पर लम्बित जितनी भी योजनाए अपूर्ण है उन्हें शीघ्र पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरार विधायक निधि सांसद निधि आदि 98 योजनाओं पर मानकों के अनुरूप कार्य नही होेने पर खण्ड विकास अधिकारी को शीघ्र सभी योजनाओं पर त्वरित कार्यवाही कर पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही निरीक्षण के दौरान मनरेगा के 836 कार्य भी अपूर्ण पाये गये तथा 167 लाभार्थियों का वृद्धा पेंशन, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन हेतु आधार लिंक बैंक से ना होने पर पेंशनरों का भुगतान उनके खाते में नही होने पर अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विभाग समय-समय पर कैम्प लगाकर डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों का यथासमय भुगतान करे।निरीक्षण के दौरान विकासखण्ड में 13 आंगनबाडी केन्द्र जिनका निर्माण जिला योजना से  होना था लेकिन कार्य आतिथि तक पूर्ण नही होने पर नाराजगी व्यक्त की और खण्ड विकास अधिकारी को कार्य समय से कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत कराने के निर्देश दिये।क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा आईटीआई 
ओखलकांडा सहित अनेक स्थानों में आपदा निधि से चल रहे कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी ओखलकांडा देशराज, तहसीलदार मनीषा बिष्ट अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे

No comments

Powered by Blogger.