कार्रवाई- अनियमितता मिलने पर चार और स्टोन क्रशर हुए सील
वरुण जैन
स्वार। स्टोन क्रशरों पर अनियमितता मिलने पर कोतवाली क्षेत्र के चार और क्रेशरों को प्रशासन ने सील कर दिया है। कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। वहीं लगातार स्टोन क्रशरों पर कार्रवाई होने से अन्य स्टोन क्रशर स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है।
अवैध खनन को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई करने में लगा हुआ है। जहाँ एक तरफ अवैध खनन भरे वाहनों को सीज किया जा रहा है। वहीं अवैध खनन का भंडारण करने वाले स्टोन क्रेशरों पर भी प्रशासन लगातार कार्रवाई कर सील कर रहा है। शुक्रवार की देर रात जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने तहसीलदार रणविजय सिंह व राजस्व टीम के साथ क्षेत्र के पट्टी कला में स्थित गुरु कृपा स्टोन क्रेशर, गुरु अमरदास स्टोन क्रेशर, नैनी स्टोन क्रशर, बाके बिहारी स्टोन क्रशर पर छापेमारी की। इस दौरान चारो स्टोन क्रेशरों पर भारी अनियमितताएं पाई गई। जिसपर प्रशासन ने चारो स्टोन क्रेशरों को सील कर दिया। कार्रवाई से अन्य स्टोन क्रशर संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जानकारी पर जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्टोन क्रेशरों पर अनियमितता पाई गई थी। जिसपर चार स्टोन क्रेशरों को सील किया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
No comments