टांडा में अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, नालों से हटाया गया अवैध कब्जा
वरुण जैन
टांडा। नगर पालिका प्रशासन ने नालों पर अवैध निर्माण करने वालों पर कार्रवाई की है। नालों पर अवैध निर्माण को जेसीबी से अतिक्रमण हटा दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को पूर्व नोटिस भेज कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।
नगरपालिका के मोहल्ला सेटाखेड़ा व काजीपुरा में कुछ लोगों नें नाले पर अबैध निर्माण कर नालों पर कब्जा कर लिया था। जिसके कारण नगर में लोगों के घरों में पानी भरने के साथ ही पानी की निकासी चौपट हो गई थी । नालों पर बने मकानों के कारण नाले की सफाई होने में रुकावट आ रही थी। सफाई न होने के कारण नगर के लगभग चार सौ घरों में बारिश का पानी घुस जाता था। जिससे लोगों का कीमती सामान सहित अनाज खराब हो जाता था। लम्बे समय से शिकायतों के बाद नगरपालिका टांडा ने एक्शन लिया। पहले तो पालिका प्रशासन ने अवैध निर्माण करने वालों को चिन्हित कर दर्जनों लोगों की सूची अधिकारियों को सौपी थी । जिसके बाद सभी लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के द्वारा भेजे गए नोटिस को दरकिनार कर दिया था। जिसके बाद शनिवार को नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी से नालों पर अवैध रूप से किये गए निर्माण को हटा दिया। नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई से नगर में हड़कंप मच गया।
No comments