Header Ads

सबसे तेज खबर

बूथ सत्यापन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

वरुण जैन

स्वार। क्षेत्र के उपनगर मसवासी में बूथों के सत्यापन के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिलाध्यक्ष ने चारों बूथ अध्यक्षों के साथ समितियों का सत्यापन भी किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की जान हैं। बैठक में मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, सेक्टर प्रभारी दीप गोयल, सेक्टर संयोजक संजीव गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, प्रीतम सिंह मौर्य, मंडल मंत्री आशीष पाल आदि मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.