जॉइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों संग किया बाढ़ग्रस्त चौकियों का निरीक्षण
वरुण जैन
रामनगर वैराज से भी छोड़ा गया हजारों क्यूसेक पानी, सतर्कता बरतने के दिये सख्त निर्देश
टांडा। रामनगर वैराज से हजारों क्यूसेक पानी छोड़े जाने से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन बेहद सतर्क हो गया है। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त चौकियों का निरीक्षण किया। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देख जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बेहद सतर्कता बरतने कर सख्त निर्देश दिये।
बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगता है। क्षेत्र की कोसी नदी में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। बरसात के मौसम में रामनगर वैराज से समय समय पर भारी मात्रा में पानी को छोड़े जाने से क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बना रहता है। रामनगर वैराज से अब तक तीस हजार क्यूसेक से भी अधिक पानी छोड़ा गया है। जिससे कोसी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कोसी के बढ़ते जलस्तर को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के निर्देश पर क्षेत्र की लालपुर, सैदनगर, दड़ियाल, अकबराबाद आदि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों की बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। बाढ़ के दृष्टिगत कर्मचारियों को बेहद सजग व सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए। बाढ़ चौकियों के निरीक्षण में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, उपजिलाधिकारी अभय पांडेय, नायब तहसीलदार शिवप्रकाश सरोज सहित राजस्व टीम मौजूद रही।
No comments