Header Ads

सबसे तेज खबर

बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन

वरुण जैन

छब्बीस लोगों पर की कार्रवाई, दो हजार छह सौ रुपये वसूला जुर्माना

टांडा। बाजार में बिना मास्क के घूमते मिले लोगों के खिलाफ सख्त हो गया है। प्रशासन ने नगर के बाजार मे बिना मास्क पहने लोगों पर जुर्माना लगाया गया। जिसके बाद सभी को मास्क भी पहनाया गया। 
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का पालन व मास्क पहनने के सख्त निर्देश शासन ने जारी किए हुए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन व बिना मास्क बाजार में घूमने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। शासन प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद भी कई लोग बीना मास्क के बाजार में घूमते रहते हैं। जिसके खिलाफ स्थानीय प्रशासन  बेहद सख्त है। वुधवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के निर्देश पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने बिना मास्क पहने लोगों से दो हजार छह सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसके बाद सभी को मास्क पहनाए गए।

No comments

Powered by Blogger.