Header Ads

सबसे तेज खबर

संजय कपूर ने की बिलासपुर में बिजली सुधार की मांग

गौरव जैन 


जल्द बिजली सुधार न होने पर करेंगे आंदोलन

रामपुर। बिलासपुर के पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बिलासपुर में बिगड़ी बिजली व्यवस्था पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि बिलासपुर जनपद रामपुर में बिजली विभाग को सबसे अधिक राजस्व देने वाली तहसील है। यह तहसील जनपद में सर्वश्रेष्ठ कृषि के लिए भी विख्यात है परंतु यहाँ के किसान,व्यापारी और आम जनमानस बिगड़ी बिजली व्यवस्था से परेशान है। बिजली कम आने के कारण ट्यूबवेल द्वारा सिंचाई के  अभाव में किसान धान की फसल लगाने को परेशान हैं। 
किसानों की परेशानी और आम जनमानस की समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें अन्यथा क्षेत्रीय किसान इस समस्या के निदान हेतु उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
संजय ने इस समस्या के निदान हेतु मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजा है।

No comments

Powered by Blogger.