Header Ads

सबसे तेज खबर

माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट ने जैन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज जैन की असमय मृत्यु पर किया शोक व्यक्त

गौरव जैन


रामपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की एक बैठक में जैन इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंकज जैन की कोरोना से हुई असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।संगठन के प्रदेश महामंत्री रामबाबू शास्त्री ने कहा कि पंकज जैन सौम्य प्रकृति के एक होनहार प्रधानाचार्य थे।अपने एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने विद्यालय को एक नई पहचान दी।वह कर्तव्य के प्रति समर्पित शिक्षक थे।
जिलाध्यक्ष मुनीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि पंकज जैन एक आदर्श शिक्षक के साथ एक नेकदिल इंसान थे।छल कपट से दूर सभी की निस्वार्थ भाव से मदद करते थे।उनके निधन से हमने एक अच्छे और सच्चे इंसान को खो दिया है।वह अपने अच्छे व्यवहार के लिए सदा याद किये जाएंगे।
जिला मंत्री मनोज कुमार ने बताया कि वह स्काउट के जिला आयुक्त थे।सेवा भाव उनके अंदर कूट कूट कर भरा था।हर जरूरतमंद की सहायता के लिए वह हर समय तैयार रहते थे।ऐसे इंसान समाज मे बहुत कम देखने को मिलते हैं।
मीटिंग में श्यामबाबू शर्मा, बलराम सिंह, ओमप्रकाश, गिरिजा शंकर, शशि कुमार शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेंद्र चौहान, जगपाल सिंह, राधेश्याम आदि ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments

Powered by Blogger.