पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की जयंती पर एनएसयूआई ने दी श्रद्धांजलि।
गौरव जैन
रामपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्वालानगर स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश युवाओं को 18 वर्ष में वोट का अधिकार देकर ये साबित कर दिया था कि युवा ही आधुनिक भारत के कर्णधार होंगे। उन्होंने कहा पंचायतीराज व्यवस्था के जनक भी राजीव गांधी ही थे जिन्होंने समृद्ध गांव और समृद्ध भारत का सपना देखा था इसके अलावा भारत मे संचार और कम्प्यूटर क्रांति के जनक भी राजीव गांधी ही थे। उन्होंने इसके अलावा राष्टीय शिक्षा नीति की घोषणा कर अपनी दूरदर्शिता का परिचय दिया। सचिन ने कहा भारत सदैव राजीव गांधी के विकास की सोच और उनकी नीतियों के उनका कृतज्ञ रहेगा। गोष्ठी का पश्चात सभी कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर पूर्व जिला सचिव ज़ीशान पाशा, आकिब पाशा, फुरकान, शुभम पटेल, अमित कुमार, नरेश, सलमान तुर्क, अमान पाशा, फुरकान, आकिब, ज़ीशान पाशा आदि रहे।
No comments