भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश मौर्य के विपक्ष में नहीं उतरा कोई प्रत्याशी, निर्विरोध घोषित,समर्थकों ने ढोल बाजे के साथ जुलूस निकाला, फूलमाला पहनकर किया स्वागत
वरुण जैन
स्वार। भूमि विकास बैंक के चैयरमेन पद पर होने वाले चुनाव में भाजपा से डॉ महेश मौर्य ने प्रशासक तहसीलदार के समक्ष नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी के विपक्ष में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। जिसके कारण भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध घोषित किये गए। गुरुवार को संबंधित औपचारिकता पूरी की जाएगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। घर बापसी पर समर्थकों ने नगर में ढोल बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए फूलमाला पहनकर डॉ महेश मौर्य का जोरदार स्वागत किया।
क्षेत्र की भूमि विकास बैंक के चैयरमैन पद के लिए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नगर पंचायत मसवासी के पूर्व चैयरमैन व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष डॉ महेश मौर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया। वुधवार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रही। भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लक्ष्मी सैनी, भाजपा नेता पन्नालाल सैनी के साथ निर्वाचन अधिकारी/ तहसीलदार रणविजय सिंह के समक्ष नामांकन दाखिल किया। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने तक किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जिसके चलते भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश मौर्य को भूमि विकास बैंक का निर्विरोध चैयरमैन घोषित किया गया। गुरुवार को सभी औपचारिकतायें पूरी की जाएंगी। इस दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष मोहन लोधी, जिला महामंत्री हरीश गंगवार, जिला मंत्री कपिल गुप्ता, भाजपा नेता दीलिप अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष पंकज सैनी, युवा नेता ऋषव ठाकुर, सभासद महेश भारद्वाज सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। घर पर बापस पहुँचने पर डॉ महेश मौर्य का समर्थकों ने नगर में ढोल बाजे के साथ जुलूस निकालते हुए फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
No comments