Header Ads

सबसे तेज खबर

गैर इरादतन हत्या में वांछित चल रहा एक ओर अभियुक्त गिरफ्तार

वरुण जैन

टांडा। दिनांक 02-07-2020 को वादी सुरेश सिंह पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम चन्दुपुरा थाना टाण्डा के भतीजे जितिन उम्र-32 वर्ष के साथ सोहन सिंह पुत्र भगवनी, मोहित व रोहित पुत्रगण सोहन सिंह निवासीगण ग्राम सीकमपुर थाना टाण्डा तथा विकास पुत्र तारा सिंह निवासी चन्दपुरी थाना टाण्डा द्वारा गाली गलौज कर लाठी डण्डों से मारपीट की गई थी जिससे जितिन गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान जितिन की मृत्यु हो गई थी। इस सम्बन्ध में थाना टाण्डा में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। आज दिनांक 02-08-2020 को थाना टाण्डा पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित चल रहा एक अभियुक्त सोहन सिंह पुत्र भगवनी सिंह निवासी ग्राम सीकमपुर थाना टाण्डा को उसके घर से गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी। उक्त अभियोग से सम्बन्धित 03 अभियुक्तगण को थाना पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

No comments

Powered by Blogger.