Header Ads

सबसे तेज खबर

पूर्व राज्य मंत्री ने प0 दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका किया स्मरण

फ़राज़ कलीम खान

रामपुर। पूर्व राज्य मन्त्री शिव बहादुर सक्सेना ने चमरौआ मण्डल प्रभारी के रूप में पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर मण्डल के पत्थर खेड़ा ग्राम में पण्डित जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।
       उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद की विचार धारा के साथ अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु पण्डित दीन दयाल उपाध्याय ने अपना पूर्ण जीवन समाज के अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति के लिए न्योछावर कर दिया । आज भारतीय जनता पार्टी जिस स्तर पर खड़ी है वह उन महान व्यक्तित्व की सोच का परिणाम है जिन्होंने व्यक्तिगत स्वार्थ को महत्व न देकर समाजिक हित की सोच को अग्रसर रखा। इस धारणा के साथ आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।
उन्होंने कहा कि आज नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपा सरकार वह सभी निर्णय लेने में सक्षम है जिनका स्वप्न पण्डित जी ने अपने संघर्ष के समय में देखा था। जम्मू कश्मीर की समस्या का हल, धारा 370 की समाप्ति, भारतीय संविधान में जम्मू कश्मीर की एक निशान, एक विधान के साथ वापसी, मोदी सरकार के वही निर्णय हैं जिन्हें कांग्रेस शासित केन्द्र की सरकारों ने 60 वर्षों में भी नहीं किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज लोधी, मण्डल अध्यक्ष लालता प्रसाद लोधी, बुद्धसेन लोधी, वेदराम सैनी, दाताराम सैनी, डॉ वी के विश्वास, डॉ शिशुपाल सिंह, सुरेश राजपूत, सुनील लोधी, ब्रजलाल लोधी आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे। 

No comments

Powered by Blogger.