Header Ads

सबसे तेज खबर

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की बनाई गयी रूप रेखा

गौरव जैन


रामपुर। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के मण्डल मुरादाबाद के पदाधिकारियो के साथ बैठक का आयोजन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी की अध्यक्षता में हुई आस्था इंडिया के कार्यालय लक्ष्मी नगर ज्वाला नगर रामपुर में जिसका मुख्य उद्देश्य था 1 अक्टूबर को राष्टीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रामपुर में आगमन हो रहा है उसकी रूप रेखा तैयार करने के लिये इस बैठक का आयोजन किया गया था। आने वाली 1 अक्टूबर 2020 को सभी पदाधिकारियो को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत पत्र और आई कार्ड का वितरण करेगे। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी महेश चंद्र सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिन्दुस्तानी गुन्जन सक्सेना, प्रदेश सचिव हिन्दुस्तानी गोपाल शर्मा, मण्डल प्रभारी मोहित राठौर, मण्डल उपाध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव, मण्डल महासचिव नीरज गर्ग, अंकित मिश्रा मण्डल महामंत्री, एवम जिलाध्यक्ष राजकुमार सक्सेना उपस्थित रहे।

No comments

Powered by Blogger.