Header Ads

सबसे तेज खबर

यूपी सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

गौरव जैन

रामपुर। उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बलदेव सिंह औलख कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने आज शाम ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बलदेव सिंह औलख फिलहाल होम क्वारंटाइन में हैं। बता दें कि इससे पहले भी यूपी सरकार के कई मंत्री कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं और दो मंत्रियों की इस महामारी के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। बलदेव सिंह औलख ने ट्वीट कर लिखा, ' कोविड 19 के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर आज मैंने टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। बलदेव सिंह औलख ने अपील करते हुए लिखा कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया अपनी जाँच करवा लें।

No comments

Powered by Blogger.