मोहित ने की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
गौरव जैन
रामपुर। अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मोहित मेहरोत्रा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। प्रदेश के खत्री समाज के युवाओं को उनकी जिम्मेदारी देकर खत्री समाज को आगे लेकर कैसे चला जाए इस बात पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मोहित मेहरोत्रा द्वारा अखिल भारतीय खत्री युवा महासभा रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से निम्नवत उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गयी जिसमे आकाश टंडन (कानपुर) को प्रदेश महामंत्री , अभिषेक अरोड़ा (गाजियाबाद ) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, गुरमीत खोसला (गाजियाबाद) को प्रदेश उपाध्यक्ष, मुदित तांगरी (लखनऊ ) को प्रदेश उपाध्यक्ष, रुचि कपूर ( बरेली ) को प्रदेश उपाध्यक्ष, राजीव मेहरोत्रा ( अयोध्या ) को प्रदेश उपाध्यक्ष , गुरुदत्त अरोड़ा ( खतौली ) को प्रदेश उपाध्यक्ष, विजेंद्र खत्री ( रामपुर ) को प्रदेश संगठन मंत्री, नितिन मेहरोत्रा ( हापुड़ ) को प्रदेश सचिव, आशीष मेहरोत्रा ( प्रयागराज ) को प्रदेश सचिव, नीतीश खन्ना ( लखीमपुर ) को प्रदेश सचिव, सुमित अरोड़ा (गाजियाबाद ) को प्रदेश सचिव के पद से मनोनीत किया गया। मोहित मेहरोत्रा ने कहा कि हम सभी खत्री समाज को सशक्त करने हेतु संस्था की नीतियों को ध्यान एवं संविधान में पूर्ण आस्था रखते हुए ईमानदारी से सेवा भाव से कार्य करेंगे। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष खत्री मोहित मेहरोत्रा ने सभी का स्वागत किया।
No comments