लोड रिवाल्वर की गोली चलने से युवक की मौत
वरुण जैन
स्वार/ अजीमनगर। लापरवाही के चलते लोड रिवाल्वर की गोली लगने से युवक की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। परिजनों ने लिखित प्रार्थना पत्र दे कार्रवाई से इंकार कर दिया।
ज्ञात हो कि क्षेत्र के गाँव रतनपुरा निवासी अलीम खाँ पुत्र अजीम खाँ जिठानिया में अपनी ससुराल में गया हुआ था। अलीम के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी थी। जिसको उसने बिस्तर के नीचे रख दिया। लापरवाही के चलते अलीम उसके ऊपर बैठ गया। जैसे ही युवक बैठा की रिवाल्वर से गोली चल गई। जो उसकी जांघ में जा लगी। अलीम की चीख सुनते ही परिजन घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल ले गए। जहाँ उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। परिजन घायल अलीम को मुरादाबाद स्थित कॉस्मॉस हॉस्पिटल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर थाना अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुँच गई। परिजनों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दे कार्रवाई से इंकार कर दिया। वुधवार को मृतक अलीम का शव सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
No comments