Header Ads

सबसे तेज खबर

संस्था मदद एक आस के सदस्यों ने अज्ञात वृद्ध को पहुँचाया वृद्धाआश्रम

गौरव जैन


रामपुर। मिलक क्षेत्र में एक वृद्ध अज्ञात अवस्था में पिछले कुछ दिनों से रेलवे स्टेशन के समीप बैठे हुए थे जो अपना नाम व पता बताने में असमर्थ है सूचना मिलने पर मदद एक आस फाउंडेशन की टीम मिलक पहुंची और सभी मोहल्लेवासियों के संज्ञान में बाबा को वृद्धाश्रम के लिए लेकर आई तत्पश्चात वृद्ध व्यक्ति को ताशका स्थित वृद्धाश्रम में भर्ती करवाया। यह सूचना नई बस्ती, निकट रेलवे स्टेशन निवासी संजीव कुमार एवं अंकिता शर्मा द्वारा मदद एक आस  फाउंडेशन के प्रतीक शर्मा को दी गई जिसके बाद प्रतीक शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों को सूचित करते हुए मौके पर पहुंचे।वहां से बुजुर्ग व्यक्ति को अपने साथ लेकर ताशका स्थित वृद्ध आश्रम में भर्ती करवाया। वृद्ध व्यक्ति गाय द्वारा चोटिल अवस्था में थे जिसका इलाज एवं कोरोना की जांच करवाने के बाद व्यक्ति को वृद्धाश्रम में भर्ती कराया गया। इस मौके पर विभोर अग्रवाल, रेखा राजपूत, प्रज्ञा गुप्ता, अर्पित सिंघल , यश निरंकारी, सिद्धार्थ , विष्णु रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

No comments

Powered by Blogger.