राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंडलेश्वर आँवला का किया जोरदार स्वागत
गौरव जैन
रामपुर। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक देव प्रकाश शुक्ला के साथ महामंडलेश्वर आँवला महंत अमृत दास खाखी महाराज का रामपुर की पावन धरती पर आगमन हुआ। जिला रामपुर एवं मंडल मुरादाबाद से सभी पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों ने मिलकर सिविल लाइंस स्थित गेस्ट हाउस पर उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद ज्वाला नगर स्थित माया देवी धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसके दौरान मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का परिचय संपन्न हुआ साथ ही मंडल एवं जिले की नई कार्यकारिणी गठित की गई। उसके बाद मंडल मुरादाबाद एवं जिला रामपुर में संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन किया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी महेश चंद्र सक्सेना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन हिंदुस्तानी, प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, मंडल प्रभारी मोहित राठौर, मंडल अध्यक्ष तरुण श्रीवास्तव, मंडल महासचिव नीरज गर्ग, मंडल महासचिव अंकित मिश्रा, जिला अध्यक्ष राज कुमार सक्सेना, अतिन अग्रवाल, शानू सक्सेना, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव रश्मि शर्मा, प्रज्ञा सक्सेना, अनमोल, विमलेश, शालिनी शर्मा, जिलाध्यक्ष भावना चौधरी आदि शामिल रहे।
No comments